ePaper

सिमडेगा मार्केट कांप्लेक्स स्थित मुस्कान साड़ी सेंटर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Updated at : 08 May 2019 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा मार्केट कांप्लेक्स स्थित मुस्कान साड़ी सेंटर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

सिमडेगा : सिमडेगा मार्केट कांप्लेक्स स्थित मुस्कान साड़ी सेंटर में बुधवार रात भीषण आग लग गयी, जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना करीब 9.30 बजे रात की है. कुछ लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, लेकिन जबतक लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते, देखते ही देखते आग पूरी दुकान […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा मार्केट कांप्लेक्स स्थित मुस्कान साड़ी सेंटर में बुधवार रात भीषण आग लग गयी, जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना करीब 9.30 बजे रात की है.

कुछ लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, लेकिन जबतक लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते, देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गयी. दुकान में रखे कपड़े व फर्नीचर जलकर राख हो गये.

दुकानदार ने बताया आगजनी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी घटना स्‍थल पर भेजी गयी. काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया गया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola