सिमडेगा की संगीता, सुषमा और ब्यूटी का जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप में चयन

Updated at : 03 May 2019 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा की संगीता, सुषमा और ब्यूटी का जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप में चयन

रांची : बेंगलुरु में 6 से 24 मई तक आयोजित होने वाले जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए झारखंड के सिमडेगा जिला की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इनके नाम संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग हैं. वहीं, सीनियर महिला हॉकी कैंप के लिए झारखंड की चार खिलाड़ियों […]

विज्ञापन

रांची : बेंगलुरु में 6 से 24 मई तक आयोजित होने वाले जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए झारखंड के सिमडेगा जिला की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इनके नाम संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग हैं. वहीं, सीनियर महिला हॉकी कैंप के लिए झारखंड की चार खिलाड़ियों को चुना गया है.

सीनियर महिला हॉकी टीम का भी कैंप बेंगलुरु में ही चल रहा है. उसमें चयनित झारखंड की खिलाड़ियों के नाम निक्की प्रधान, सोनल मिंज, सलीमा टेटे और अलका डुंगडुंग हैं. सीनियर टीम में चार और जूनियर महिला टीम में विशेष प्रशिक्षण के लिए झारखंड की तीन खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी झारखंड ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, शशिकांत प्रसाद, मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, माइकल लाल, धर्मेंद्र सिंह, आश्रिता लकड़ा, कांति बा, संजीव झा, जयंत केरकेट्टा, अशोक भगत, दशरथ महतो व अन्य पदाधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है. हॉकी झारखंड के मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola