मवेशी को बचाने के क्रम में ट्रक घर में घुसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 1:01 AM
पालकोट : थाना क्षेत्र के पोजेंगा गांव में इमली लदा ट्रक मदन सिंह के घर में घुस गया, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया. इससे पूर्व ट्रक ने राेहित वर्मा के ठेले को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना सोमवार की शाम सात बजे की है. जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा की ओर से ट्रक आ […]
पालकोट : थाना क्षेत्र के पोजेंगा गांव में इमली लदा ट्रक मदन सिंह के घर में घुस गया, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया. इससे पूर्व ट्रक ने राेहित वर्मा के ठेले को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना सोमवार की शाम सात बजे की है.
जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा की ओर से ट्रक आ रहा था. इसी दौरान पोजेंगा गांव मेंं सड़क पर एक मवेशी के दौड़ जाने से चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक रोहित वर्मा के ठेले को अपनी चपेट में लेते हुए मदन सिंह के घर में जा घुसा, जिससे मदन सिंह व रोहित वर्मा का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया.घटना में ट्रक चालक को हल्की चोट भी लगी है. मामले की सूचना पालकोट पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










