ePaper

सिमडेगा : नाबालिग को बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाने मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 11 Apr 2019 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : नाबालिग को बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाने मामले में एक गिरफ्तार

रविकांत साहू, सिमडेगा सिमडेगा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दिल्ली में ले जाने के मामले में रांची निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम राम लखन साहू बताया है. डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने बताया कि राम लखन साहू नाबालिक लड़कियों […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

सिमडेगा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दिल्ली में ले जाने के मामले में रांची निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम राम लखन साहू बताया है.

डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने बताया कि राम लखन साहू नाबालिक लड़कियों को बहला फुसलाकर दिल्ली में काम के बहाने ले जाकर बेचने का काम करता है. इसके अलावा देह व्यापार में भी लड़कियों को वह शामिल करता है.

डीएसपी आशीष विजय कुजूर ने बताया कि राम लखन साहू रांची बिरसा चौक के अलावे रांची के अन्य क्षेत्रों में अकूत संपत्ति अर्जित की है. डीएसपी ने बताया कि देह व्यापार व अन्य गलत काम के जरिए राम लखन साहू ने अकूत संपत्ति अर्जित की है.

पुलिस उसकी संपत्ति की जांच कर रही है. गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के सबूत अगर पाये गये तो उसकी संपत्ति भी पुलिस जब्‍त करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola