मतदान के दिन मेडिकल टीम रहेगी मुस्तैद : उपायुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 10:38 PM
।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त विप्रा भाल ने लोक सभा चुनाव को लेकर मेडिकल टीम के साथ बैठक की. इस मौके पर डीसी ने बताया कि चुनाव कार्य में लगे मतदान पदाधिकारी, सुरक्षा कर्मी अगर दुर्घटना ग्रस्त या बीमार हो जाते हैं तो वैसी स्थिति में उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा […]
।। रविकांत साहू ।।
सिमडेगा : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त विप्रा भाल ने लोक सभा चुनाव को लेकर मेडिकल टीम के साथ बैठक की. इस मौके पर डीसी ने बताया कि चुनाव कार्य में लगे मतदान पदाधिकारी, सुरक्षा कर्मी अगर दुर्घटना ग्रस्त या बीमार हो जाते हैं तो वैसी स्थिति में उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाएगा.
मतदान के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारी के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक के माध्यम से योजनाओं पर चर्चा की. उपायुक्त ने मेडिकल टीम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने दायित्वों को गंभीरता के साथ निभाएं. मतदान के दिन सभी स्वास्थ्य उप केंद्र नियमित रूप से खुले रहेंगे.
उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सभी बूथों, कलस्टर में जीवन रक्षक दवाईयां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर मतदान केंद्र के आस-पास एंबुलेंस के साथ-साथ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद होनी चाहिये. इसके लिए जिला स्तर पर योजना बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया.उन्होंने इस दिशा में सिविल सर्जन को मेडिकल प्लान तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मेडिकल टीम के अलावे अन्य उपस्थित थे.
* उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता
उपायुक्त विप्रा भाल ने बताया खूंटी लोकसभा के लिए नामांकन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. नामांकन खूंटी में होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है. 20 अप्रैल को स्क्रूटनी होगी. इसके बाद प्रत्याशी 22 अप्रैल को अपना नाम वापस ले सकते हैं.खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सिमडेगा एवं कोलेबिरा क्षेत्र में 6 मई को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










