डायन बिसाही का आरोप, दो हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2019 1:09 AM
घाघरा : थाना क्षेत्र के शिवराजपुर सरनाटोली में डायन-बिसाही का एक मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया. शिवराजपुर निवासी चुमना उरांव (50) पर गांव के ही ग्रामीणों ने डायन-बिसाही का आरोप लगा कर गांव में बैठक बुलायी थी. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंच कर चुमना उरांव को थाना ले आयी. वहीं पुलिस […]
घाघरा : थाना क्षेत्र के शिवराजपुर सरनाटोली में डायन-बिसाही का एक मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया. शिवराजपुर निवासी चुमना उरांव (50) पर गांव के ही ग्रामीणों ने डायन-बिसाही का आरोप लगा कर गांव में बैठक बुलायी थी. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंच कर चुमना उरांव को थाना ले आयी.
वहीं पुलिस ने गांव की दो महिला क्रमश: विनीता देवी व सहिया जगनी देवी को डायन-बिसाही कहने के आरोप में हिरासत में लिया है. इस संबंध में चुमना उरांव ने बताया कि गांव में महिला समूह की बैठक हुई थी. महिलाएं बैठक में ही मुझ पर डायन-बिसाही का आरोप लगाया. कहने लगी कि गांव के कई लोग बीमार पड़ते हैं.
कई लोगों का बैल मर गया है. इसके लिए तुम ही जिम्मेवार हो. गांव की महिलाएं 10 हजार का जुर्माना देने की मांग कर रही थी. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रही थी. इधर, दो महिलाओं को थाना लाने के बाद महिला समूह की महिलाएं उन दोनों महिलाओं को छोड़ने की मांग कर रही थी.
वहीं चुमना ने भी कहा कि गांव में ही इस पूरे मामले का समाधान करा दिया जाये और मुझे सुरक्षित जीवन जीने के लिए गांव में रहने दिया जाये. पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










