संस्कृति को बचाये रखने की जरूरत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 1:26 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : जलडेगा प्रखंड के सारूबहार स्थित मैदान में आदिवासी बिंझिया समाज सम्मेलन सह कमल उत्सव समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर उपस्थित थे. इस अवसर पर लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 17 नृत्य दलों ने भाग लिया. सभी […]

विज्ञापन

सिमडेगा : जलडेगा प्रखंड के सारूबहार स्थित मैदान में आदिवासी बिंझिया समाज सम्मेलन सह कमल उत्सव समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर उपस्थित थे. इस अवसर पर लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 17 नृत्य दलों ने भाग लिया.

सभी दलों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर संजय ठाकुर ने कहा कि धर्म एवं संस्कृति को बचाये रखने की जरूरत है. हमारा धर्म व संस्कृति ही हमारी पहचान है. कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं. समाज के लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे हैं. यही कारण है कि समाज पिछड़ता जा रहा है.

श्री ठाकुर ने कहा कि नशापान समाज के विकास में बाधक है. नशापन एवं अंधविश्वास से दूर रहें. अंधविश्वास के कारण ही आज कई घटनाएं हो रही हैं. श्री ठाकुर ने कहा कि आज राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा धर्मांतरण कराया जा रहा है तथा हमें अपने धर्म एवं संस्कृति से दूर किया जा रहा है. भाजपा की सरकार समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर है.

इस अवसर पर छोटानागपुर बिंझिया समाज के अध्यक्ष रतनलाल बिंझिया, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कपिलदेव सिंह ,रौतिया समाज के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह, पशुपति नाथ पारस आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गोविंदा मांझी, सरधु सिंह, बिहानु गंझू, वैसाखु मांझी, लक्ष्मण मांझी, गंगा मांझी, विश्वनाथ प्रधान, गोविंदा प्रधान व बुधराम आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola