कोलेबिरा विधान सभा उपचुनाव में भारी मतों से जीतेगी कांग्रेस : सुबोधकांत सहाय

रविकांत साहू, सिमडेगा कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय कोलेबिरा पहुंचे. कोलेबिरा पहुंचने पर श्री सहाय कार्यकर्ता से मिले. इसके बाद मार्केट कंपलेक्स स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया. सुबोध कांत सहाय ने पत्रकारों से कहा कि […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी विक्सल कोंगाड़ी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय कोलेबिरा पहुंचे. कोलेबिरा पहुंचने पर श्री सहाय कार्यकर्ता से मिले. इसके बाद मार्केट कंपलेक्स स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया.
सुबोध कांत सहाय ने पत्रकारों से कहा कि इस बार कोलेबिरा विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी भारी मतों से विजय प्राप्त करेगी. जिस प्रकार अभी-अभी हुए विधानसभा चुनाव में अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जायेगा. कांग्रेस पार्टी का बोलबाला होगा. उसकी शुरुआत कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव से होगी. केंद्र में मोदी सरकार ने केवल लोगों को परेशान करने के काम किया है. देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है.
उन्होंने कहा कि जनता ने वोट के माध्यम से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम किया है. राज्य की रघुवर सरकार सीएनटी, पीएनटी, एसपीटी, भूमि अधिग्रहण बिल, धर्मांतरण बिल को लाकर यहां के सीधी-सादी, भोली-भाली जनता को लड़ाने का काम किया है. राज्य व केंद्र सरकार से लोग परेशान हैं. श्री सहाय ने कहा कि कोलेबिरा विधानसभा विगत 15 वर्षों से ऐसे जनप्रतिनिधि के हाथ में रही जो अपना विकास किया. क्षेत्र का विकास नहीं किया.
उन्होंने कहा कि उनसे भी यहां के लोग परेशान हैं. श्री सहाय ने कहा कि कोलेबिरा के पूर्व विधायक की कारगुजारी के कारण अभी वे जेल की हवा खा रहे हैं. इस अवसर पर रांची के पूर्व मेयर रमा खलखो, डॉ अजय नाथ शाहदेव, अशोक चौधरी, थियोडोर किड़ो, सीमा सीता एक्का, प्रदीप कुमार डे, रोज प्रतिमा सोरेन, सलीम मियां के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




