सिमडेगा : हताशा में कांग्रेस कर रही झापा के खिलाफ बयानबाजी: अशोक
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Dec 2018 7:13 AM
विज्ञापन

सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार द्वारा झारखंड पार्टी के पूर्व विधायक एनोस एक्का के विरुद्ध दिये गये बयान पर झापा के केंद्रीय महासचिव अशोक भगत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि कांग्रेस पार्टी हताशा में झारखंड पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही है. पूर्व विधायक एनोस एक्का के खिलाफ […]
विज्ञापन
सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार द्वारा झारखंड पार्टी के पूर्व विधायक एनोस एक्का के विरुद्ध दिये गये बयान पर झापा के केंद्रीय महासचिव अशोक भगत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि कांग्रेस पार्टी हताशा में झारखंड पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही है.
पूर्व विधायक एनोस एक्का के खिलाफ दिये गये बयान पर उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता का समर्थन धमका कर नहीं, प्यार से मिलता है. कांग्रेस पार्टी आदिवासी नेताओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती है. कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में इनई होरो, सुशील बागे, जयपाल सिंह मुंडा जैसे कद्दावर नेताओं को प्रताड़ित किया है.
उन्होंने कहा कि कोलेबिरा में झापा को मिल रहे प्यार को देख कर कांग्रेस बौखला गयी है और अनर्गल बयानबाजी कर रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा गुमला के पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि केंद्र के निर्देश पर हमारी पार्टी झापा को समर्थन दे रही है.
हमारी पार्टी के कार्यकर्ता झारखंड को पूर्ण सहयोग दे रहे हैं. यह चुनाव झारखंड नेतृत्व बनाम बाहरी नेतृत्व के बीच है. झामुमो व झापा एक साथ मिल कर चुनाव मैदान में हैं और कोलेबिरा विधान सभा उप चुनाव में जीत हमारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










