कोलेबिरा विधान सभा उपचुनाव में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2018 9:25 PM
रविकांत साहू@सिमडेगा कोलेबिरा उपचुनाव में अब पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं. कोलेबिरा उन चुनाव के लिए कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. आज नाम वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्यारा मुंडू तथा आप पार्टी के विनोद केरकेट्टा ने अपना नाम वापस ले लिया. चुनाव मैदान में कांग्रेस पार्टी के नमन बिक्सल […]
रविकांत साहू@सिमडेगा
कोलेबिरा उपचुनाव में अब पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं. कोलेबिरा उन चुनाव के लिए कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. आज नाम वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्यारा मुंडू तथा आप पार्टी के विनोद केरकेट्टा ने अपना नाम वापस ले लिया. चुनाव मैदान में कांग्रेस पार्टी के नमन बिक्सल कोंगाड़ी, भाजपा से असंत सोंरग, झापा से मेनोन एक्का, राष्ट्री सेंगेल पार्टी के अनिल कंडुलना, निर्दलीय विनोद डुंगडुंग चुनाव मैदान में हैं.
एसपी अरविंद कुमार द्वारा प्रेक्षक श्री जग्गा की उपस्थित में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया. यहां पर कांग्रेस पार्टी के बिक्सल कोंगाड़ी को हाथ छाप, भारतीय जनता पार्टी के बसंत सोरेंग को कमल छाप, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के अनिल कंडुलना को हल जोतता किसान, झारखंड पार्टी के मेनोन एक्का फलों से भरी टोकरी, निर्दलीय उम्मीदवार बसंत डुंगडुंग को हॉकी और बॉल दिया गया.
इस अवसर पर कई पार्टी के प्रत्याशी तथा उसके कार्यकर्ता उपस्थित थे. एसी अरविंद कुमार ने सभी उम्मीदवारों और उनके कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










