समाज व देश के भविष्य हैं युवा : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 10:21 PM
युवा सम्मेलन का आयोजन
कोलेबिरा. प्रखंड के बंदरचुआं लुगड़ी में जीइएल चर्च द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बोंगराम पास्टोरेट अंतर्गत बोंगराम, टुट्टीकेल, सोकोरला, डोमटोली, अंबाटोली, लुडगी, गोबरधासा, कोलेबिरा, शिवनाथपुर, शाहपुर, चवरापानी आदि मंडली के लोगों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आप सभी युवा हमारे समाज और देश के भविष्य हैं. आप अपने भविष्य के प्रति भी सजग रहें. ईमानदारी और मेहनत के साथ पढ़ाई करें व नशापान से दूर रहें. ईश्वर पर भरोसा और विश्वास करें. ईश्वर के बताये हुए रास्ते पर चलें तथा अपने माता-पिता पिता का आदर करें, ताकि समाज में अच्छा महौल बना रहे. कार्यक्रम में पास्टोरेट चेयरमैन यूनिसफर लोमगा, सहायक चेयरमैन सुनीता बरजो, विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, बंदरचुआं मुखिया विलियम समद, कंदीडत सिंगरेन डांग, बरदान डांग आदि उपस्थित थे.
पांच-पांच हजार रुपये दी गयी सहायता राशि
सिमडेगा. भारतीय एकता फाउंडेशन द्वारा संचालित लाडली बेटी शिक्षा व विवाह सहयोग योजना के तहत कई बेटियों को संस्था की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया. इस दौरान जोराम पंचायत की गुलनाज परवीन, भट्टीटोली की रोजी परवीन, कोंमेजरा की पिंकी कुमारी, गुड़िया कुमारी, टैसेरा पंचायत के बाझीकेऊद की अजीता कुमारी को शादी के लिए पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी. संस्था की ओर से कहा गया कि यह सहयोग बेटियों के विवाह में छोटी सी मदद के रूप में प्रदान की गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










