कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू
विज्ञापन
बानो. बानो प्रखंड के कनारोवां गंझूटोली में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के उद्घाटन के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्ग होते हुए देवनदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया. पुरोहित जगन्नाथ पंडा व प्रदीप पंडा ने पूजा संपन्न करायी. कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश का स्थापना किया गया. धार्मिक कार्यक्रम में पुरोहित जगन्नाथ पांडा, प्रदीप पंडा,जापक के रूप में गोवर्धन दास,रामेश्वर दास एवं यजमान की भूमिका रघुनाथ सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सनमइत देवी निभा रहे हैं. मौके पर प्रसाद, शरबत आदि का वितरण किया गया. दूसरे दिन बुधवार को नामकरण के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरू होगा और तीसरे दिन नगर भ्रमण व महाभंडारा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव हेमंत सिंह, कोषाध्यक्ष काजल देवी, उपाध्यक्ष रूपेश बड़ाइक, संरक्षक मारवाड़ी प्रधान व निगरानी समिति सदस्य अशोक प्रधान, रघुनाथ सिंह, महाराज सिंह, बीरबल सिंह, बसंत सिंह, हरिशंकर सिंह, हेमंत सिंह, राजू प्रधान, मदन कुल्लू, बिरसा खड़िया, कष्टू प्रधान, लुथरा खड़िया, अर्जुन सिंह, भिभलू सिंह, महावीर बड़ाइक, गुरु गोविंद सिंह, रवींद्र प्रधान, अजीत सिंह, बुधवा बड़ाइक, मधुसूदन सिंह, शिशु सिंह, विनोद प्रधान, धर्म प्रधान, पूरन सिंह, ललकू प्रधान आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










