सिमडेगा : जमीन विवाद में धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या

Updated at : 15 Jul 2018 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : जमीन विवाद में धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या

सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र के थोलकोबेड़ा में शनिवार कर देर रात को बुर्जुग पति-पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थोलकोबेड़ा निवासी 65 वर्षीय बुधेश्वर सिंह व पत्नी पार्वती देवी (55) दोनों घर पर थे. रात में दोनों पति पत्नी को घर […]

विज्ञापन

सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र के थोलकोबेड़ा में शनिवार कर देर रात को बुर्जुग पति-पत्नी की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थोलकोबेड़ा निवासी 65 वर्षीय बुधेश्वर सिंह व पत्नी पार्वती देवी (55) दोनों घर पर थे. रात में दोनों पति पत्नी को घर से निकाल कर कुछ लोग घर से लगभग 800 मीटर दूर ताड़ के पेड़ के समीप ले गये. वहां पर दोनों के हाथ बांध दिये. इसके बाद धारदार हथियार से काट कर मार डाला.

हत्यारों ने बेरहमी से बुधेश्वर सिंह के गले को तथा पार्वती देवी के सिर व गला को हथियार से काट दिया. जिससे दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी होने पर बानो इंस्पेक्टर अलोक कुमार व थाना प्रभारी जोन मुर्म, एएसआई रामश्रय सिंह, घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि भागीरथी सिंह के बेटों व बुधेश्वर सिंह के परिवार के बीच जमीन विवाद चल रहा था़. मृतक के परिजनों ने बताया कि संतोष सिंह व विक्रम सिंह अक्सर जमीन हड़प लेने की धमकी देते थे. बुधेश्वर सिंह के परिजनों ने संतोष सिंह व विक्रम सिंह के खिलाफ बानों थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृत दंपती के पुत्र की भी हत्या 2013 में की गयी थी. इधर इस घटना में मृतक के बहुमुनी देवी ने कांड संख्या 54/18 के तहत विक्रम सिंह व संतोष सिंह के नामजद मामला दर्ज कराया है. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola