हाथी के हमले में लोहरा टोली में घर क्षतिग्रस्त

बानो : जिले के विभिन प्रखंडों में उत्पात मचा रहे हाथियों को वन विभाग के प्रयास से ओड़िशा के जंगलों की ओर खदेड़ दिया गया. रविवार की रात को हाथियों ने गिरदा लोहरा टोली के रंगनाथ बड़ाइक के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया गया कि जब हाथी गांव में घुसे, तो इसकी जानकारी वन […]
बानो : जिले के विभिन प्रखंडों में उत्पात मचा रहे हाथियों को वन विभाग के प्रयास से ओड़िशा के जंगलों की ओर खदेड़ दिया गया. रविवार की रात को हाथियों ने गिरदा लोहरा टोली के रंगनाथ बड़ाइक के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया गया कि जब हाथी गांव में घुसे, तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी.
सिल्ली से आयी 16 सदस्यीय टीम के साथ वनकर्मी बानो की टीम गिरदा पहुंची. टीम में शामिल लोगों ने हाथियों को आेड़िशा के जंगलो में खदेड़ दिया. इसके बाद प्रखंड के जोनोदा, गेनमेर, जमतई, पनियासाल, हुरदा आदि जगहों पर वन विभाग ने लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया. हाथी भगाने और हाथी के क्षेत्र में आने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर वनकर्मी लोलस बाड़ा, अविनाश वीसी व अमित मिंज सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




