कोर्ट परिसर में रही गहमा गहमी

सिमडेगा : कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का को मंगलवार को सजा सुनायी गयी. उनके खिलाफ सुनाये जाने वाले फैसले को लेकर सिमडेगा कोर्ट परिसर में मंगलवार को काफी गहमा गहमी देखी गयी. कोर्ट खुलने के साथ ही शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से कई झापा कार्यकर्ता कोर्ट परिसर पहुंचे. जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था, […]
सिमडेगा : कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का को मंगलवार को सजा सुनायी गयी. उनके खिलाफ सुनाये जाने वाले फैसले को लेकर सिमडेगा कोर्ट परिसर में मंगलवार को काफी गहमा गहमी देखी गयी. कोर्ट खुलने के साथ ही शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से कई झापा कार्यकर्ता कोर्ट परिसर पहुंचे. जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था, वैसे-वैसे लोगों की धड़कने तेज हो रही थी. हर किसी को फैसला का बेसब्री से इंतजार था. सभी लोगों की निगाहें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट की ओर थी.
आखिर फैसले की घड़ी आ गयी. फैसले की सुनवाई से पूर्व धनेश्वर बड़ाइक को कोर्ट में लाया गया. उसकी पत्नी व बच्चे उसके पीछे दौड़ रहे थे. कोर्ट के अंदर वीडियो काॅन्फ्रेसिंग से मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान 30 जून को ही विधायक एनोस एक्का तथा धनेश्वर बड़ाइक को दोषी करारा दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




