60 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान कर की पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2017 12:51 PM
सिमडेगा: रामरेखाधाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले चार दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाण गंगा में कार्तिक स्नान कर पूजा-अर्चना की. बाण गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी कतार लगी रही. मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं […]
इसके बाद काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया. रात में धार्मिक चलचित्र का प्रदर्शन किया गया. इसके बाद रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने लुत्फ उठाया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए भी विशेष तैयारी की गयी है. मेला में झारखंड, छत्तीसगढ़ व ओड़िशा सहित अन्य राज्य से भी हजारों लोग आये हैं. शनिवार को बाण गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम के वनवास गमन के प्रमाण चिह्नों का भी दर्शन किया. रविवार को प्रात: आठ बजे नाम समाप्त, हवन, पूजन, विसर्जन , दोपहर 12 बजे भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इसी के साथ चार दिवसीय मेले का समापन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










