पहली फसल प्रभु को समर्पित करें:फादर तोबियस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2017 11:40 AM
सिमडेगा: सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में नवाखानी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया.पहली मिस्सा फादर अरविंद खाखा एवं दूसरी मिस्सा फादर तोबियस केरकेट्टा ने संपन्न करायी. इस अवसर पर ईश्वर द्वारा प्राप्त सभी वरदानों के लिये ईश्वर को धन्यवाद दिया गया. अच्छी पैदावार, अच्छी बारिश एवं […]
अच्छी पैदावार, अच्छी बारिश एवं अच्छे जलवायु के लिये भी ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया गया.साथ ही लोगों ने उपज की पहली फसल ईश्वर को समर्पित किया.इस मौके पर फादर तोबियस केरकेट्टा ने कहा कि उपज की पहली फसल ईश्वर को समर्पित करें. ईश्वर के कृपा से ही हमें अच्छे फसल मिलते हैं.
साथ ही उनके कृपा से ही अच्छी बारिश एवं अच्छा जलवायु प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु की प्रार्थना करें. प्रार्थना से ही ईश्वर के करीब होते हैं. ईश्वर की कृपा प्राप्त करना सभी के लिये जरूरी है. मिस्सा गीत संचालन सोमटोली की मंडली द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कैथोलिक सभा एवं महिला संघ के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










