आयोजन: कारीमाटी में लगा जनता दरबार, योजनाओं की दी जानकारी

जलडेगा: जलडेगा प्रखंड के कारीमाटी गांव में प्रखंड प्रशासन द्वारा जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में मुख्यमंत्री लाडली योजना, परिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया. योजनाओं के लिए आवेदन करने के तरीके भी बताये […]
ग्रामीणों ने राशन कार्ड में नाम जोडने के लिए 32, नया राशन कार्ड के लिए 23, नया जॉब कार्ड के लिए पांच व पेंशन के लिए 40 आवेदन जमा किया. बैंक ऑफ इंडिया में 20 नया खाता खोला गया. वहीं पांच ग्राहकों की आधार सेडिंग की गयी. ग्रामीण बैंक ने 10 नया खाता खोला. स्वास्थ्य विभाग के डॉ केडी चौधरी ने 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी. आत्मा ने 30 किसानों के बीच गेहूं व चना बीज का वितरण किया. रवि फसल के प्रत्यक्षण के लिए किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया.
जनता दरबार में बीडीओ सह सीओ संजय कुमार कोनगाड़ी, कनीय अभियंता सुरेश राम, बीइओ नवल किशोर सिंह, मुखिया सुनिता डांग, बीइओ प्रबंधक लेव नारड टोप्पो, ग्रामीण बैंक कैशियर गंगाधर सिंह, पंचायत सचिव पीटर केरकेट्टा, जनसेवक दामोदर प्रसाद, हलका कर्मचारी विजय कुमार, लैंपस कर्मी विनोद बड़ाइक, अवध कुमार साहू, गीता कुमारी व बीपीओ संगीता कोनगाड़ी सहित अन्य उपस्थित थे. इधर, संतोषी कुमारी की भूख से कथित हुई मौत के बाद पहली बार कारीमाटी गांव में जनता दरबार का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




