खुले पट, मां दुर्गा का दर्शन कर धन्य हुए लोग

Updated at : 28 Sep 2017 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
खुले पट, मां दुर्गा का दर्शन कर धन्य हुए लोग

सिमडेगा: शहरी क्षेत्र में बुधवार को सात स्थलों पर पूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहरी क्षेत्र में रामनगर, नीचे बाजार, गुलजार गली, रामजानकी मंदिर, ओंकार समिति, प्रिंस चौक व तथा शामटोली में मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. […]

विज्ञापन

सिमडेगा: शहरी क्षेत्र में बुधवार को सात स्थलों पर पूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहरी क्षेत्र में रामनगर, नीचे बाजार, गुलजार गली, रामजानकी मंदिर, ओंकार समिति, प्रिंस चौक व तथा शामटोली में मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. रामनगर में पूजा पंडाल को नाव का स्वरूप प्रदान किया किया गया है.

नीचे बाजार पंजा पंडाल में मां अंबे सहित सभी देवी-देवताओं की मनमोहक प्रतिमाओं का दर्शन लोग कर रहे हैं. गुलजार गली में विशाल पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है.

पंडाल के अंदर मां की प्रतिमा स्थापित की गयी है. रामजानकी मंदिर में आकर्षक पंडाल का निर्माण कर पंडाल के ऊपर भगवान शिव को विराजमान किया गया है. ओंकार समिति द्वारा नगर भवन परिसर में पूजा की जा रही है. यहां पर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. प्रिंस चौक में विशाल भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. पंडाल परिसर में आकर्षक तरीके से सजाया गया है. शहरी क्षेत्र के ही शामटोली में पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. पंडाल के अंदर मां की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola