आज खुलेंगे पूजा पंडालों के पट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2017 10:38 AM
सिमडेगा: जिले में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. बुधवार को पूजा पंडालों के पट खोल दिये जायेंगे. शहरी क्षेत्र में सात स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. शहरी क्षेत्र के रामजानकी मंदिर में 83 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस […]
सिमडेगा: जिले में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. बुधवार को पूजा पंडालों के पट खोल दिये जायेंगे. शहरी क्षेत्र में सात स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. शहरी क्षेत्र के रामजानकी मंदिर में 83 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी आकर्षक प्रतिमा एवं भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है.
पूजा समिति द्वारा गुफानुमा पंडाल का निर्माण किया गया है. यहां प्रतिदिन संध्या में रामलीला का मंचन जारी है. प्रिंस चौक में 54 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. महलनुमा पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसे रंगीन बल्बों एवं फूलों से सजाया गया है. सामटोली में 51 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है.
यहां पर ओड़िशा के कारीगरों द्वारा विशाल दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. ओंकार दुर्गा पूजा समिति द्वारा नगर भवन में मंदिर की आकृति वाले विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है. साथ ही आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं. इसके अलावा नीचे बाजार पूजा पंडाल, गुलजार गली पूजा पंडाल, राम नगर पूजा पंडाल आदि में भव्य पंडाल बना कर आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










