नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2017 12:10 PM
ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के पंडरीपानी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की के मां ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को उक्त लड़की गांव के एक व्यक्ति के घर […]
ठेठइटांगर : थाना क्षेत्र के पंडरीपानी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की के मां ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को उक्त लड़की गांव के एक व्यक्ति के घर में आयोजित जिउतिया कथा सुनने अपनी मौसी के साथ गयी थी.
रात में वह छत पर सो रही थी. इस बीच उसकी मौसी अकेले ही घर लौट गयी. रात में जब लड़की की नींद खुली, को वह अपनी मौसी को ढूंढ़ने लगी. इसी क्रम में गांव के ही परदेशी नायक व एक अन्य युवक ने घर पहुंचा देने का झांसा देकर पास में ही स्थित एक तालाब के निकट ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. लड़की अपने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










