अपराध: अपराधियों ने लूटपाट के इरादे से किया था अपहरण, बिहार के व्यवसायी की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2017 12:43 PM

विज्ञापन

पालकोट(गुमला): गुमला जिला के पालकोट प्रखंड में बिहार राज्य के सुनौल सुल्तान निवासी सतन साह के बेटे सुनील कुमार साह (22) की अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी. सुनील कपड़ा व्यवसायी था और फेरी कर कपड़ा बेचता था. पुलिस ने बुधवार को उसके शव को पालकोट प्रखंड के कुलूकेरा सिजांग जंगल से बरामद […]

विज्ञापन
पालकोट(गुमला): गुमला जिला के पालकोट प्रखंड में बिहार राज्य के सुनौल सुल्तान निवासी सतन साह के बेटे सुनील कुमार साह (22) की अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी. सुनील कपड़ा व्यवसायी था और फेरी कर कपड़ा बेचता था. पुलिस ने बुधवार को उसके शव को पालकोट प्रखंड के कुलूकेरा सिजांग जंगल से बरामद किया.

सुनील की मोटर साइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है. सुनील चार सितंबर से गायब था. उसके छोटे भाई अमलेश साह ने थाने में अपने बड़े भाई के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने बताया कि सुनील अपने कुछ साथियों के साथ रविवार को कपड़ा बेचने पालकोट प्रखंड आया था.

वे लोग ब्राह्मणटोली में किराया पर घर ले रखा था. सोमवार को सभी लोग कपड़ा बेचने निकले थे. सुनील मोटर साइकिल से कपड़ा बेचने कोलेबिरा के रास्ते गया था. इसके बाद से सुनील गायब था. चार सितंबर को छोटे भाई अमलेश ने प्राथमिकी दर्ज करायी, तो पुलिस सुनील की तलाश कर रही थी. बुधवार को कुछ लोगों ने सिजांग जंगल में शव को देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी. एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव बरामद किया.
सुनील की हत्या लूटपाट के इरादे से की गयी है. वह कपड़ा बेचने निकला था, तभी अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया. पत्थर से कूच कर हत्या की गयी है.
बच्चनदेव कुजूर, एसडीपीओ, बसिया अनुमंडल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola