झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का गठन

Updated at : 07 Sep 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का गठन

सिमडेगा: गांधी मैदान स्थित नागपुरिया विकास विद्यालय परिसर में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में सिमडेगा, गुमला एवं लोहरदगा जिले के लोग एकजुट होकर अधिकार के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे लोगों को चिह्नित करने का भी निर्णय लिया गया. जेल जाने वाले एवं जेल नहीं […]

विज्ञापन
सिमडेगा: गांधी मैदान स्थित नागपुरिया विकास विद्यालय परिसर में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में सिमडेगा, गुमला एवं लोहरदगा जिले के लोग एकजुट होकर अधिकार के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे लोगों को चिह्नित करने का भी निर्णय लिया गया.

जेल जाने वाले एवं जेल नहीं जाने वाले आंदोलनकारियों को एक श्रेणी में रख कर पेंशन देने की मांग की गयी. बैठक में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा जिला समिति का गठन किया गया, जिसमें नियेल तिर्की, बसंत कुमार लोंगा को संरक्षक, भुवनेश्वर सेनापति को अध्यक्ष, श्यामसुंदर बड़ाइक, विक्सल कोनगाड़ी, मसकलन समद, अमरेंद्र किशोर प्रसाद, सुरेश राम को उपाध्यक्ष, आनंद मसीह टोपनो, किरण माला एक्का, मरियाना गुड़िया को सचिव, नरोत्तम प्रसाद को संगठन सचिव, भरत राम को कोषाध्यक्ष, लोचन यादव को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा विक्सल लुगून, अजयदान कुजूर, अनूप हेरेंज, रविवार मिंज, मो शाहिद, मो इरशाद, जाफर खान, रईसा खातून, भुवनेश्वर राम, ननकी खातून, बसंती सुरीन, देवनीश लकड़ा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. बैठक में गुमला आंदोलनकारी मोर्चा के अजीत विश्वकर्मा, सुनील भगत, जोसेफ मिंज के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola