Seraikela Kharsawan News : सरेंडर पॉलिसी के बावजूद जल्दी में एनकाउंटर क्यों
Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन
आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया.
विज्ञापन
सरायकेला/राजनगर.
आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि राज्य में सरेंडर पॉलिसी लागू है, तो फिर सूर्या हांसदा के मामले में ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि एनकाउंटर करना पड़ा. वे सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा का क्या रिकॉर्ड रहा है, मैं नहीं जानता. अगर आपराधिक रिकॉर्ड रहा तो, क्या सरकार ने पॉलिसी के तहत मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया? पुलिस पर परिवार के कई गंभीर आरोप है. सरकार को जवाब देना पड़ेगा, अन्यथा जो आरोप लग रहे हैं, उसे और बल मिलेगा.नगड़ी में झामुमो का दोहरा चरित्र
नगड़ी में रिम्स-टू की जमीन के मुद्दे पर आजसू प्रमुख ने कहा कि नगड़ी में झामुमो का दोहरा चरित्र दिख रहा है. पहले की सरकार ने वहां काम करने की इच्छा जताई थी, तो झामुमो के लोग विरोध कर रहे थे. अब वही झामुमो नेता जमीन खाली करने में लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










