Seraikela Kharsawan News : सड़क पर ट्रक ब्रेकडाउन, घंटों जाम लगा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 10 Jul 2025 11:30 PM

विज्ञापन

झमाझम बारिश के बीच चांडिल बाजार में टाटा से पुरुलिया की ओर जा रहा एक ट्रक बीच सड़क पर ब्रेकडाउन

विज्ञापन

चांडिल. झमाझम बारिश के बीच चांडिल बाजार में टाटा से पुरुलिया की ओर जा रहा एक ट्रक बीच सड़क पर ब्रेकडाउन हो गया. इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम होने से स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मंडल ने कहा कि आये दिन चांडिल बाजार में जाम लगने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूल छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलंब चांडिल की न्यू बाइपास सड़क को चालू कराया जाये, ताकि चांडिल बाजार में जाम से लोगों की मुक्ति मिल सके. वहीं, एनएच-33 टाटा-रांची मार्ग चांडिल गोलचक्कर के पास बने गड्ढा के कारण घंटों सड़क पर जाम की स्थिति रही. रुक-रुक कर वाहनों का परिचालन होते रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola