भीषण गर्मी से तप रहा नालंदा, मलमास मेला और खरीफ खेती पर संकट

Updated:
विज्ञापन
Nalanda News: Nalanda suffering intense heat

मलमास मेला

Nalanda News : नालंदा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. पिछले तीन दिनों में तापमान 27-28 डिग्री से बढ़कर 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. लोगों के बीच यह आशंका गहराने लगी है कि कहीं वर्ष 2024 में दर्ज 47 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड इस बार टूट न जाए. दोपहर में सड़कें सूनी दिख रही हैं और लू से लोग बेहाल हैं.

विज्ञापन

Nalanda News : (कंचन कुमार) नालंदा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. पिछले तीन दिनों में तापमान 27-28 डिग्री से बढ़कर 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

लोगों के बीच यह आशंका गहराने लगी है कि कहीं वर्ष 2024 में दर्ज 47 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड इस बार टूट न जाए. दोपहर में सड़कें सूनी दिख रही हैं और लू से लोग बेहाल हैं.

विश्वप्रसिद्ध मलमास मेला पर संकट

स्थिति इसलिए अधिक गंभीर मानी जा रही है क्योंकि 17 मई से राजगीर में विश्वप्रसिद्ध मलमास मेला शुरू हो चुका है. 15 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने मेले में स्वास्थ्य शिविर, पेयजल और प्राथमिक उपचार केंद्र सक्रिय किए हैं. मौसम विभाग ने नालंदा को हीटवेव प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.

भीषण गर्मी से किसान बेहाल

जिले में भीषण गर्मी का इतिहास पहले भी खतरनाक रहा है. 14 जून 2024 को तापमान 47 डिग्री तक पहुंचा था, जबकि हीटस्ट्रोक से तीन लोगों की मौत हुई थी. विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ती गर्मी का सबसे अधिक असर भूजल स्तर पर पड़ रहा है. सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की रिपोर्ट में कई इलाकों में भूजल 11 मीटर तक नीचे जाने की बात कही गई है.

गर्मी का असर खरीफ खेती पर भी दिखने लगा है. किसान धान की नर्सरी लगाने से बच रहे हैं. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जल संरक्षण और भूजल प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में जिले को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read : बेगूसराय में मानवता हुई शर्मसार, पुलिस ने कचरे के ठेले पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, डीएसपी ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन