Seraikela Kharsawan News : 30 घंटे बाद चांडिल-नीमडीह अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन शुरू

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

चांडिल स्टेशन से महज दो सौ मीटर की दूरी पर पितकी-उगडीह गांव के बीच शनिवार सुबह करीब 3 बजे दो मालगाड़ियों में टक्कर हो गयी थी.

विज्ञापन

चांडिल.

चांडिल स्टेशन से महज दो सौ मीटर की दूरी पर पितकी-उगडीह गांव के बीच शनिवार सुबह करीब 3 बजे दो मालगाड़ियों में टक्कर हो गयी थी. इसके बाद चांडिल स्टेशन पर रेलवे का परिचालन बंद हो गया था. कई ट्रेनें रद्द तो कई ट्रेनों को रुट बदल कर चलाया जा रहा है. रेल दुघर्टना के करीब 30 घंटे बाद रविवार सुबह करीब 3.30 बजे तक चांडिल-पुरुलिया-आद्रा रेलखंड के अप लाइन को दुरुस्त कर लिया गया है. सुबह करीब 6 बजे रेलवे की ओर से क्लीयरेंस दी गयी. रेल पटरी को दुरुस्त करने के बाद पहले मालगाड़ी पार कराया गया. रविवार करीब 12.15 बजे पहली यात्री टाट-गोड्डा ट्रेन चांडिल से गुजरी. अब पुरुलिया-आद्रा की ओर से टाटानगर और चक्रधरपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें आ सकती हैं.

नहीं चालू हो सका डाउन लाइन

दुर्घटना के 40 घंटे बाद भी इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं हो सका है. चांडिल-मुरी रेलखंड व चांडिल-पुरुलिया-आद्रा के डाउन लाइन पर शनिवार सुबह से ही परिचालन बंद है. डाउन लाइन को दुरुस्त करने के लिए रेलवे टीम लाइट जलाकर रात-रात भर काम कर रहे हैं. रेलवे लाइन को दुरुस्त करने को लेकर करीब 500 से अधिक रेलवे अधिकारी, इंजीनियर, टेकनीशियन, सेफ्टी विभाग की टीम, गेंगमैन, ठेका मजदूर लगे हुए हैं. खबर लिखे जाने तक 40 घंटा बीत जाने के बाद भी डाउन लाइन दुरुस्त नहीं हो पाया.

चांडिल-मुरी रेलखंड पर रेल सेवा हुई बहाल

शनिवार सुबह करीब 3 बजे रेल हादसा के बाद रविवार शाम करीब 6 बजे से चांडिल – मुरी रेलखंड को चालू कर दिया गया. शाम करीब 6 बजे जमशेदपुर की ओर से एक मालगाड़ी को पार किया गया. इसके बाद शाम 6.35 बजे टाटा-जम्मूतबी एक्सप्रेस ट्रेन को पार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola