Seraikela Kharsawan News : राजनगर : चूना पत्थर लदे ट्रेलर में लगी आग, खाक

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Jun 2025 11:15 PM

विज्ञापन

पत्थर लदा ट्रेलर राजनगर साप्ताहिक बाजार के पास लगा था. मध्य रात्रि लगभग 12.30 बजे गाड़ी में अचानक आग लग गयी

विज्ञापन

राजनगर. राजनगर साप्ताहिक बाजार के पास शुक्रवार रात चूना पत्थर लदे ट्रेलर में आग लग गयी. इससे ट्रेलर जलकर राख हो गया. आग लगने की जानकारी पुलिस एवं दमकल विभाग को दी गयी. दमकल आने के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार चूना पत्थर लदा ट्रेलर राजनगर साप्ताहिक बाजार के पास लगा था. मध्य रात्रि लगभग 12.30 बजे गाड़ी में अचानक आग लग गयी. इसमें गाड़ी का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola