Chauka Theft : छप्पर तोड़कर राशन दुकान में घुसा चोर, जानें आगे क्या हुआ
दुकान का क्षतिग्रस्त एसबेस्टर
खुंटी में चोरों ने राशन दुकान को निशाना बनाया. छत तोड़कर 30 हजार नकद और सामान ले उड़े.
चौका. चौका-कांड्रा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित खुंटी गांव में बुधवार देर रात चोरों ने एक राशन दुकान को अपना निशाना बनाया. चोर दुकान का एसबेस्टर तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ किया. घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दुकान खोलने के दौरान दुकानदार को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
एलबेस्टर का छप्पर तोड़कर घुसे चोर
दुकानदार शिव महतो ने बताया कि बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद वे दुकान के अंदर बने कमरे में सो रहे थे. देर रात चोरों ने दुकान के आगे का वाल्व खोल दिया. अंधेरा होने से किसी को भनक नहीं लगी. इसके बाद चोर दुकान से सटे बांस के सहारे छत पर चढ़े और एसबेस्टर की चादर तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया. चोरों ने गल्ले में रखे लगभग 30 हजार रुपये नकद और बिक्री के लिये रखे खाद्य पदार्थ चुरा लिये और खुंटी की ओर फरार हो गये.
पड़ोसी दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गुरुवार सुबह जब शिव महतो ने दुकान खोली तो छत का एसबेस्टर टूटा हुआ मिला और नकदी व सामान गायब था. दुकानदार के मुताबिक, चोरी की यह पूरी वारदात दुकान के ठीक सामने सड़क के पार स्थित मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में चोरों के छत पर चढ़ने और चोरी की गतिविधि साफ दिखाई दे रही है.
जांच में जुटी पुलिस, स्थानीय लोगों में दहशत
घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. इस दुस्साहसिक चोरी के बाद आसपास के दुकानदारों में भारी दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




