अगर सांप के डंसने से बुई है मौत, तो इस योजना से मिलेगा मुआवजा, विधायक ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजनों से मिलते विधायक दशरथ गागराई

खरसावां के संतारी गांव में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत पर विधायक दशरथ गागराई ने परिजनों से मुलाकात कर सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के संतारी में सर्पदंश (snake bite death) से दो भाई-बहन की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. इस घटना की सूचना मिलते ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई शोकाकुल परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका ढांढस बंधाया. उन्होंने इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक और व्यक्तिगत सहयोग प्रदान करने का पूरा भरोसा दिलाया है.

सरकारी सहायता और इलाज में देरी पर चर्चा

विधायक ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली. उन्होंने आपदा प्रबंधन योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता का लाभ उठाने के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया. कहा कि नियमानुसार सहायता प्राप्त करने के लिए परिवार को जरूरी दस्तावेज पूरे करने होंगे, जिसके लिए वे खुद संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे.

समय पर अस्पताल पहुंचने की अपील

दो बच्चों की असमय मौत को बेहद पीड़ादायक बताते हुए विधायक ने कहा कि पूरा समाज इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने क्षेत्र के आम लोगों से विशेष अपील की है कि सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बिल्कुल बर्बाद न करें. पीड़ित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर एंटीवेनम और उचित उपचार मिलने से उसकी बहुमूल्य जान बचाई जा सके.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola