Seraikela Kharsawan News : अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य - डीसी
Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया.
विज्ञापन
सरायकेला.
स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया. जिला प्रशासन ने बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया. जहां डीसी नितिश कुमार सिंह ने झंडा फहराया. इससे पूर्व डीसी व एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने परेड का निरीक्षण कर झंडा को सलामी दी. मौके पर डीसी ने कहा कि अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का पहुंचाना लक्ष्य है. साथ ही जिला समाहरणालय व डीसी आवास में नितिश कुमार सिंह, एसपी आवास, एसपी कार्यालय व पुलिस लाइन में एसपी ने झंडा फहराया. वहीं, व्यवहार न्यायालय परिसर में पीडीजे रमाशंकर सिंह, बार एसोसिएशन कार्यालय में बार अध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ निवेदिता नियति, एसडीपीओ कार्यालय में समीर सावैयां, खनन कार्यालय में ज्योति शंकर सतपथि, कृषि विभाग में डी एओ रोशन नीलकमल, आरइओ कार्यालय में इइ अजय तिर्की, प्रखंड कार्यालय में बीडीओ यास्मिता सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में इओ समीर बोदरा सहित बिजली विभाग में इइ लालजी महतो, वन विभाग में डीएफओ सबा आलम, पथ निर्माण विभाग में इइ अशोक रजक, श्रम विभाग में जिला श्रम पदाधिकारी अविनाश ठाकुर ने झंडा फहराया. शैक्षणिक संस्थान काशी साहू कॉलेज में प्राचार्य डॉ कृष्ण प्यारे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अध्यक्ष रामनाथ आचार्य ने झंडा फहराया. इसके अलावे कई गैर सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया.जिले में अब तक 52,539 पीएम आवास का हुआ निर्माण : डीसी
सरायकेला. बिरसा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि हमें आजादी लंबी लड़ाई और कई गुमनाम सेनानियों के बलिदान से मिली है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समाज की अंतिम पंक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है. अब तक 52,539 पीएम आवास, 30,993 अबुआ आवास और 1,667 आंबेडकर आवास बन चुके हैं. सड़कों, पुल-पुलियों, स्मार्ट क्लास और तकनीकी प्रयोगशालाओं का निर्माण जारी है. साइकिल और छात्रवृत्ति योजनाओं से विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है. 3,332 किसानों को केसीसी योजना का लाभ दिया गया है. डीसी ने कहा कि लक्ष्य है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, हर युवा कौशल विकास से जुड़े और रोजगार पाए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










