Seraikela Kharsawan News : कपाली : कबाड़ गोदाम में मजदूरी कर रहे पांच बच्चों को मुक्त कराया गया

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां जिले में बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स ने गुरुवार को कपाली में पांच जगहों पर छापेमारी कर चार नाबालिग को मुक्त किया गया.

विज्ञापन

सरायकेला/चांडिल.

सरायकेला-खरसावां जिले में बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स ने गुरुवार को कपाली में पांच जगहों पर छापेमारी कर चार नाबालिग को मुक्त किया गया. दरअसल, टीम को सूचना मिली थी कि कपाली में बच्चों से ठेला खींचवाया जा रहा है. वे कबाड़ को गोदाम तक पहुंचा रहे हैं. टास्क फोर्स ने कबाड़ गोदाम ताड़ीपत्थर डोबो पुलिया के पास एक बच्चा, अली मस्जिद के पास एक बच्चा व ताजनगर से दो नाबालिग को मुक्त कराकर उनके अभिभावकों को सौंप दिया.

कबाड़ गोदाम के मालिकों को दी चेतावनी

टास्क फोर्स के सदस्य सैयद अयाज हैदर ने कहा कि कबाड़ गोदाम के मालिकों को सख्त चेतावनी दी गयी कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे से काम नही कराएं. मुख्य गेट के सामने बोर्ड लगाएं कि नाबालिग से काम नहीं कराया जाता है. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किये गये सभी बच्चे 14 वर्ष से ऊपर के थे. इस कारण संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. टास्क फोर्स में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन की परियोजना समन्वयक कविता मिश्रा, युवा संस्था के मुकेश कुमार पांडेय, बाल कल्याण समिति की सदस्य बीना रानी महतो, पद्मा गोराई, जिला बाल संरक्षण के माथुर मंडल, समीर कुमार महतो, चितरंजन कुमार, बिट्टू प्रजापति शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola