Seraikela Kharsawan News : अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरा, गंभीर
Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन
हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220 ) पर बलियासाई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ( ओडी-11डब्ल्यू-4462) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गयी.
विज्ञापन
राजनगर.
हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220 ) पर बलियासाई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ( ओडी-11डब्ल्यू-4462) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गयी. हादसे में बाइक सवार गोविंदपुर निवासी दुशासन पान (30) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना दिन के लगभग तीन बजे की है. घटना के बाद सड़क किनारे बेहोश पड़े युवक को गम्हरिया के राहुल राय ने ग्रामीणों की मदद से बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया. सूचना मिलने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से टीएमएच जमशेदपुर ले गये.108 एंबुलेंस पर कॉल करने पर कोई रिस्पांस नहीं
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कई बार 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया. इस कारण घायल युवक करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे अचेत पड़ा रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










