Seraikela Kharsawan News : प्रधानगोड़ा ने दलभंगा और सिनुडीह ने हरिभंजा को हराया

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : प्रधानगोड़ा ने दलभंगा और सिनुडीह ने हरिभंजा को हराया

सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग 2025 के तहत शुक्रवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में दो मैच खेले गये

विज्ञापन

खरसावां. सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग 2025 के तहत शुक्रवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में दो मैच खेले गये. पहले मैच में एसएमसी प्रधानगोड़ा की टीम ने ग्रीन एरिया दलभंगा को 1- 0 से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की. प्रधानगोड़ा के जर्सी नंबर 9 खिलाड़ी सुधीर टुडू ने गोल किया. दूसरे मैच में सरना एकेडमी सिनुडीह ने एसके स्पोर्टिंग हरिभंजा को 3-2 से पराजित कर अपने विजय अभियान की शुरुआत की. सिनुडीह की ओर से बिक्रम बोदरा, शंकर हेंब्रम और उदय बेसरा ने एक-एक गोल दागा, जबकि हरिभंजा की ओर से जितेंद्र हेंब्रम ने अपनी टीम के लिए गोल किया. पहले मैच में रेफरी की भूमिका विकास कुमार, अनुराग सोय, विशाल गोप व तपन नायक तथा दूसरे मैच में रेफरी की भूमिका में वीरेन पॉल, संतोष महतो, रोहित हेंब्रम और रतन मुर्मू ने निभायी.

आज के लीग मैच

पहला मैच :

डीएस ब्रदर्स सरमाली बनाम दीन बंधु एफसी चक्रधरपुर, समय 2.00 बजे

दूसरा मैच :

जिया ब्रदर्स सिनी बनाम तुडीयान एफसी खरसावां, समय 4.00 बजे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola