Seraikela Kharsawan News : डीटी ब्रदर्स को हरा रोलेक्स एफसी बना विजेता
Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन
कुचाई प्रखंड के पुतुलपीढ़ में एबीसी क्लब की ओर से 32 टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
खरसावां.
कुचाई प्रखंड के पुतुलपीढ़ में एबीसी क्लब की ओर से 32 टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मैच में डीटी ब्रदर्स मागुदरा को 1-0 से हराकर रोलेक्स एफसी विजेता बना. विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम को 2500 रुपये व उपविजेता को दो हजार रुपये के साथ एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया. वहीं, तीसरे स्थान पर आयुराज एफसी को 1500 व चौथे स्थान पर संदीप ब्रदर्स को एक हजार के साथ एक-एक खस्सी दिया गया. पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाले काइनाइट किंग रेगाडीह, चापरी एंड चापरी क्लब, केराई ब्रदर्स व दिलशान एफसी की टीम को 500-500 रुपये और एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. विधायक ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों के विकास पर सरकार का पूरा ध्यान है. इस तरह के आयोजन से खिलाड़ी प्रोत्साहित होते हैं. मौके पर बासंती गागराई, धर्मेन्द्र कुमार मुंडा, मुन्ना सोय, अजय सामड़, मुखिया राम सोय, चुम्बरु हेम्ब्रम, शत्रुघ्न हाइबुरू, राहुल सोय, अजय सामड, विश्वनाथ बंदिया, गोवर्धन हाईबुरु, संजय बांदिया आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










