Seraikela Kharsawan News : खरसावां की रानी अपराजिता सिंहदेव को मिला सिल्वर अवाॅर्ड

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

खरसावां राजघराने की रानी अपराजिता सिंहदेव को नेशनल ऑनलाइन आर्ट एग्जिविशन ‘मणिकर्णिका कलाश्री आर्ट गैलरी प्रतियोगिता’ में सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

खरसावां.

खरसावां राजघराने की रानी अपराजिता सिंहदेव को नेशनल ऑनलाइन आर्ट एग्जिविशन ‘मणिकर्णिका कलाश्री आर्ट गैलरी प्रतियोगिता’ में सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया. 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी उत्कृष्ट पेंटिंग कला के कारण उन्हें दूसरा स्थान मिला. वर्ष 2025 की यह प्रतियोगिता विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित थी, जिसमें देशभर की 1800 महिला कलाकारों ने भाग लिया. रानी अपराजिता ने झारखंड के फल-फूलों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत कर देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

इस सफलता से खरसावां राजघराने और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. रानी अपराजिता सिंहदेव ने फाइन आर्ट की पढ़ाई पीसी आर्ट कॉलेज, भुवनेश्वर से की है. वे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की आर्ट प्रतियोगिताओं में सम्मानित हो चुकी हैं. उनकी कई कलाकृतियां खरसावां राजमहल में प्रदर्शित हैं और उनकी कला पति एवं राजा श्री गोपाल नारायण सिंहदेव के सहयोग से और भी प्रगति कर रही है. मणिकर्णिका आर्ट गैलरी, जो कलाकारों द्वारा संचालित एक संस्था है, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन तथा भौतिक कला प्रदर्शनियों का आयोजन करती है. यह संस्था कलाकारों को अपनी कला दिखाने का मंच प्रदान करती है और भारत गौरव कला पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित आयोजनों की मेजबानी करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola