खरसावां के कुंडियासाई गांव में फैला डायरिया नियंत्रित, 9 में से 8 मरीज हुए स्वस्थ्य

खरसावां का कुंडियासाई गांव, जहां फैल गयी थी डायरिया. फोटो : प्रभात खबर
Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले में खरसावां के कुंडियासाई गांव में फैला डायरिया अब नियंत्रित हो गया है. अस्पताल में भर्ती 9 में से 8 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आये हैं. लोगों की सेहत को देखते हुए नल जल योजना के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. इस गांव में 2 लोगों की डायरिया से मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया था.
Kharsawan News| खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां के रिडिंग के कुंडियासाई गांव में फैला डायरिया पूरी तरह से नियंत्रित हो गया है. पिछले 3 दिनों से डायरिया का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है. डायरिया से पीड़ित 9 में से 8 लोग अब ठीक होकर घर लौट आये हैं. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की एक टीम अभी भी 24×7 चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस कैंप कर रही है, ताकि किसी आवश्यकता पड़ते पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायी जा सके.
12 अगस्त को सामने आया डायरिया का मामला
कुंडियासाई गांव में डायरिया से 12 अगस्त को अमर सिंह सिजुई (10) और 14 अगस्त को एक महिला माकी हेम्ब्रम (66) की मौत हो गयी थी. कुंडियासाई में दूषित पानी पीने से डायरिया फैलने की बात सामने आ रही है.

गांव में पानी की समस्या का समाधान
रिडिंग के कुंडियासाई गांव में दूषित पानी पीने से डायरिया फैलने की बात सामने आ रही थी. अब जिला प्रशासन की पहल पर गांव में पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है. गांव ने बोरिंग कर एक नया चापाकल लगा दिया गया है. साथ ही हर घर नल, जल योजना के तहत एक साल से खराब पड़े सोलर बिजली से संचालित जल मीनार की भी मरम्मती कर दी गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गांव के सभी घरों में शुरू हुई जलापूर्ति
इस जलापूर्ति योजना से गांव के सभी घरों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गयी है. 28 परिवार वाले कुंडियासाई गांव के लोगों को अब पीने के लिए स्वच्छ पानी मिलने लगा है.
अधूरे व खराब पड़े शौचालयों का हो रहा है जीर्णोद्धार
कुंडियासाही गांव के अधिकांश शौचालय खराब पड़े थे. कई शौचालयों का निर्माण कार्य तक पूरा नहीं हुआ है. जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर अधूरे शौचालयों को फिर से बनाने की तैयारी कर रही है. लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

महतो रिडिंग से कुंडियासाई टोला तक जाने वाली सड़क जर्जर
महतो रिडिंग से कुंडियासाई टोला तक जाने वाली सड़क जर्जर है. डीसी नीतीश कुमार सिंह ने पीसीसी निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया. गांव के वीर सिंह सिजुई, शिव कुरली, तनु कुरली, बुधराम बांकिरा, कृष्णा सिजुई, रामधन हेम्ब्रम, सोम सिजुई, महेंद्र बांकिरा, महात्मा सिजुई व अन्य ने भी जिला प्रशासन ने सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
Aaj Ka Mausam: रांची का 2.8 सेंटीमीटर बढ़ गया तापमान, जानें कैसा रहेगा झारखंड में आज का मौसम
Shibu Soren Shradh: लुकैयाटांड़ में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
IMD Alert: बोकारो और हजारीबाग में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




