ePaper

IMD Alert: बोकारो और हजारीबाग में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

Updated at : 17 Aug 2025 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
IMD Alert bokaro hazaribagh rain lightning jharkhand weather news

झारखंड के 2 जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश-वज्रपात की चेतावनी.

IMD Alert: बोकारो और हजारीबाग जिले में अगले 3 घंटे में मौसम बदलने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी है. ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है. किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

IMD Alert: झारखंड के 2 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में मौसम बदलने वाला है. इन दोनों जिलों में गरज के साथ वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी है.

बोकारो और हजारीबाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने रविवार को तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बोकारो और हजारीबाग जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ वर्षा होने की चेतावनी

मौसम पूर्वानुमान विभाग ने इस मौसम चेतावनी में कहा है कि इस दौरान कुछ जगहों पर मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ वर्षा होने की आशंका है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.

बोकारो, हजारीबाग में कहीं-कहीं चलेगी तेज आंधी

मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इसलिए खराब मौसम को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खराब मौसम में घर से न निकलें, सुरक्षित जगह पर शरण लें

अगर मौसम खराब हो गया है, तो घर से बाहर न निकलें. अगर घर से बाहर हैं, तो सुरक्षित जगहों पर शरण ले लें. किसी भी सूरत में किसी पेड़ के नीचे या बिजली के पोल के आसपास खड़े न हों.

IMD Alert: किसानों से विशेष अपील- खेतों की ओर न जायें

किसानों से मौसम विभाग ने विशेष अपील की है कि वे वर्षा के दौरान खेतों की ओर न जायें. अगर खेत पर हैं और मौसम बदल रहा है, तो तुरंत वहां से निकल जायें. किसी पक्की छत के नीचे शरण ले लें. अगर खेत में नहीं गये हैं, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

इसे भी पढ़ें

Aaj Ka Mausam: रांची का 2.8 सेंटीमीटर बढ़ गया तापमान, जानें कैसा रहेगा झारखंड में आज का मौसम

Shibu Soren Shradh: लुकैयाटांड़ में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

सपरिवार रजरप्पा मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दामोदर नदी में करेंगे अस्थि विसर्जन

ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola