ePaper

लोकसभा चुनाव जीतकर खरसावां पहुंचे काली चरण मुंडा को 1 क्विंटल लड्डू से तौला गया, हुआ भव्य स्वागत

Updated at : 08 Jun 2024 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
kali charan munda khunti lok sabha kharsawan news

काली चरण मुंडा का खरसावां में जगह-जगह हुआ स्वागत. फोटो : प्रभात खबर

काली चरण मुंडा खूंटी लोकसभा का चुनाव जीतकर खरसावां पहुंचे, तो समर्थकों ने 1 क्विंटल लड्डू से उन्हें तौला. जगह-जगह उनका स्वागत किया गया.

विज्ञापन

खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : खूंटी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेता काली चरण मुंडा शनिवार (8 जून) को पहली बार खरसावां पहुंचे. सांसद काली चरण मुंडा का कुचाई, दलभंगा, कुचाई, बडाबांबो, आमदा, खरसावां, सीनी, कोलेबिरा, दुगनी, कालाडूंगरी में जगह-जगह अभिनंदन किया गया.

काली चरण मुंडा बोले- आम जनता का सांसद बनकर करूंगा काम

इस दौरान सांसद काली चरण मुंडा ने कहा कि आम जनता का सांसद बन कर कार्य करूंगा. जनता ने जिस उम्मीद के साथ सांसद चुना है, उस पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करूंगा. जनहित में काम करूंगा. उन्होंने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र में 85 फीसदी लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं. गांवों में सिंचाई की बेहतर व्यवस्था करने के साथ-साथ किसानों की उपज का उचित दाम दिलाने के लिए काम करूंगा.

स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त करेंगे

नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा को भी दुरुस्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय फंक्शनल हो जाएं, तो गांवों की 95 प्रतिशत समस्याओं का निराकरण हो जाएगा. इस पर भी काम किया जाएगा. I.N.D.I.A. के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Khunti Lok Sabha Election Result 2024: खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की बड़ी हार, कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने दी मात

खरसावां की जनता ने नया कीर्तिमान स्थापित किया : गागराई

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने ऐतिहासिक जनादेश देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. खूंटी से काली चरण मुंडा की जीत में खरसावां के लोगों का विशेष योगदान रहा. गागराई ने कहा कि क्षेत्र की जनता से किये हुए एक-एक वायदे को पूरा किया जायेगा. ऐतिहासिक जीत के लिए उन्होंने खूंटी लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया. कहा कि सांसद के साथ मिलकर क्षेत्र का समुचित विकास करेंगे.

एक क्विंटल लड्डू से सांसद को तौला गया

खरसावां के चांदनी चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद काली चरण मुंडा को एक क्विंटल लड्डू से तौला. इसके बाद कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटे गए. सांसद ने खरसावां शहीद बेदी समेत भगवान बिरसा मुंडा, निर्मल महतो एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इसे भी पढ़ें

ADR Report: झारखंड के 93 फीसदी सांसद हैं करोड़पति, सिर्फ कालीचरण मुंडा नहीं हैं इस लिस्ट में

ADR Report: आपराधिक मामलों में दोषी करार देश के 27 सांसदों में 2 झारखंड से, एक के खिलाफ दर्ज हैं 22 मुकदमे

Arjun Munda Khunti Seat Result 2024: खूंटी में कालीचरण मुंडा के आगे पस्त हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, 149675 वोट से हारे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola