ePaper

ADR Report: आपराधिक मामलों में दोषी करार देश के 27 सांसदों में 2 झारखंड से, एक के खिलाफ दर्ज हैं 22 मुकदमे

Updated at : 07 Jun 2024 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
dullu mahto annapurna devi convicted in criminal cases

ढुल्लू महतो और अन्नपूर्णा देवी दोनों 3 लाख से अधिक मतों से जीते हैं. फोटो : प्रभात खबर

ADR Report में कहा गया है कि देश के चुने गए 543 सांसदों में से 27 ने बताया है कि आपराधिक मामलों में उन्हें दोषी करार दिया जा चुका है. 2 सांसद झारखंड से भी हैं.

विज्ञापन

ADR Report: लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 27 ऐसे सांसद हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं और किसी न किसी मामले में उन्हें दोषी करार दिया जा चुका है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों के द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे का अध्ययन करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें यह जानकारी दी गई है.

ADR Report में आपराधिक केस वाले दो सांसद झारखंड के

देश के इन 27 सांसदों में 2 सांसद झारखंड से भी हैं. धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक से सांसद बने ढुलू महतो और कोडरमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाली अन्नपूर्णा देवी. जी हां. इन दोनों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों ने यह बताया है कि उन्हें कोर्ट की ओर से दोषी करार दिया जा चुका है.

ढुलू महतो के खिलाफ दर्ज हैं 22 आपराधिक मामले, 2 में दोषी करार

झारखंड के ये दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा के सदस्य बने हैं. धनबाद जिले के बाघमारा के विधायक ढुलू महतो ने चुनाव आयोग के समक्ष जो हलफनामा दाखिल किया था, उसमें कहा था कि उनके खिलाफ कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 2 मामलों में उन्हें दोषी करार दिया जा चुका है. ढुलू ने यह भी बताया है कि गंभीर आईपीसी की 34 धाराएं उनके खिलाफ लगी हैं.

कोडरमा की अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ कोई गंभीर केस नहीं

ढुलू महतो के अलावा कोडरमा की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी घोषणा की है कि उनके खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनको एक मामले में दोषी करार दिया जा चुका है. हालांकि, उनके खिलाफ गंभीर आईपीसी की कोई धारा नहीं लगी है.

लोकसभा के 543 में से 27 सांसदों पर हत्या के प्रयास का केस

लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने वाले 27 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज है. इस लिस्ट में झारखंड के एकमात्र सांसद का नाम है और वह हैं ढुलू महतो. बता दें कि भाजपा के टिकट पर चुने गए कुल 240 लोगों में से 63 ने शपथ पत्र देकर कहा है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. कांग्रेस के 32 फीसदी नए सांसदों पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

Lok Sabha Election Result 2024: जानिए झारखंड के 14 लोकसभा सीटों का हाल

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में गोड्डा समेत कई सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर, देखें किस सीट पर कौन आगे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola