Lok Sabha Election 2024: झारखंड में गोड्डा समेत कई सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर, देखें किस सीट पर कौन आगे
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Jun 2024 1:48 PM
कांग्रेस आज फिर करेगी उम्मीदवारों की घोषणा. प्रभात खबर ग्राफिक्स.
झारखंड के सभी लोकसभा सीटों पर फिलहाल बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. अब तक के रूझानों के अनुसार फिलहाल ये कहना बेहद मुश्किल है कि कौन कितने सीटों पर बाज मारेगा.
रांची : लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है. इस बीच झारखंड की कई सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि चुनाव आयोग द्वारा जारी अब तक के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 9 सीट, आजसू 1 सीट, झामुमो दो और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है. इसमें से दिलचस्प चीज ये है कि राज्य की 5 एसटी सीटों में से 4 पर एनडीए गठबंधन पीछे चल रही है. जबकि एक 1 सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है. जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पलामू से भाजपा प्रत्याशी बीडी राम आगे चल रहे हैं.
किस सीट से कौन सीट से आगे
झारखंड के सभी लोकसभा सीटों पर फिलहाल बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. अब तक रूझानों के अनुसार फिलहाल ये कहना बेहद मुश्किल है कि कौन कितने सीटों पर बाजी मारेगा. अगर हम झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो यहां से संजय सेठ 62099 मतों से आगे चल रहे हैं.
- कांग्रेस के कालीचरण मुंडा भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा से 55341 वोटों से आगे चल रहे हैं.
- दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आगे चल रही है. लेकिन वह केवल 3760 वोटों से आगे है.
- गोड्डा लोकसभा सीट में भाजपा के निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. लेकिन अब तक के आंकड़ों के अनुसार निशिकांत दुबे फिलहाल 1204 वोटों से आगे चल रहे हैं. निशिकांत दुबे फिलहाल 1204 वोटों से आगे चल रहे हैं.
- राजमहल से झामुमो के विजय हांसदा, गिरिडीह से आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी, हजारीबाग भाजपा प्रत्याशी मनीष जयसवाल आगे चल रहे हैं
- जमशेदपुर से विधुत वरण महतो, कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, लोहरदगा से कांग्रस प्रत्याशी सुखदेव भगत आगे चल रहे हैं.
- उसी तरह पलामू से बीजेपी के बीडी राम और सिंहभूम से झामुमो की जोबा माझी फिलहाल आगे चल रही है. हालांकि अभी तक कई राउंड की गिनती होनी बाकी है.
Also Read: Lok Sabha Election Results 2024: रायबरेली से राहुल गांधी आगे, नगीना से चंद्र शेखर आजाद ने बनाई बढ़त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










