Seraikela Kharsawan News : जनता के हक व अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा जेएलकेएम

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 08 Jun 2025 11:30 PM

विज्ञापन

खरसावां : बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के आरसीडी गेस्ट हाउस में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष दीपक महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती के साथ सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष दीपक महतो ने पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया. पार्टी के विस्तार एवं बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिये मिशन मोड़ में कार्य करने का भी निर्देश दिया. हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोडने को कहा गया. संजय जारिका ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अभी से विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. बैठक में सुबोध चंद्र महतो, राजाराम महतो, नित्यानंद महतो, विजय महतो, तपन महतो, ललित महतो, सुखदेव महतो, दर्शन सिंह हाइबुरु, राजेंद्र तांती, जीवन होनहागा मौजूद थे.

52 युवाओं ने थामा जेएलकेएम का दामन:

जेएलकेएम की बैठक में संजय जारिका के नेतृत्व में 52 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जेएलकेएम में शामिल होने वालों में सुखराम मुंडा, कुजरी मुंडा, एतवा मुंडा, मनोरंजन प्रधान, महेंद्र सिंह मुंडा, सनातन महतो, राजेश माहली, शिवशंकर प्रधान, सुकरा मुंडा, लालजी जारिका शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola