एकलव्य स्कूल और कल्याण विभाग के अस्पताल का करें नियमित निरीक्षण: डीसी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीसी

सरायकेला डीसी नीतिश कुमार सिंह ने कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में एकलव्य स्कूलों और अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की,उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. साइकिल वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया,साथ ही वितरण कार्य की नियमित निगरानी और भौतिक सत्यापन करने को कहा.

घुमकुड़िया भवन, शेड निर्माण के प्रगति की हासिल की जानकारी

बैठक में धूमकुड़िया भवन, मांझीथान, सेड निर्माण, जाहेरथान सहित विभिन्न निर्माण एवं विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं की स्वीकृति या संचालन को तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है, उनकी समीक्षा कर नियमानुसार योजना सरेंडर करने की कार्रवाई की जाए.

एकलव्य आवास और स्वास्थ्य केंद्र का करें नियमित निरीक्षण

एकलव्य विद्यालयों एवं कल्याण विभाग के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को नियमित भ्रमण कर निरीक्षण करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य केंद्रों में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में एकलव्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने मूलभूत सुविधाओं, विद्युत सेवा, मरम्मत, संसाधनों एवं एप्रोच रोड से जुड़ी समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए उषा मुंडू, कार्यपालक अभियंता, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola