Seraikela Kharsawan News : तीरंदाजों के लिए जल्द शुरू होगी चैंप्स स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : तीरंदाजों के लिए जल्द शुरू होगी चैंप्स स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप

भारतीय तीरंदाजी संघऔर एमिटी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

विज्ञापन

सरायकेला. भारतीय तीरंदाजी संघ और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच शुक्रवार को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उक्त जानकारी दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि यह समझौता भारतीय तीरंदाज़ों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है. इस एमओयू के तहत चैंप्स स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. इसका उद्देश्य सीनियर, जूनियर और पैरा तीरंदाज़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देना है. अर्जुन मुंडा ने आगे कहा कि इस पहल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारे खिलाड़ी केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें. यह स्कॉलरशिप खेल और शिक्षा के समन्वय का नया आदर्श स्थापित करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola