Seraikela Kharsawan News : पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, राजा प्रताप आदित्य बने अध्यक्ष

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला राज महल में बुधवार को पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

सरायकेला.

सरायकेला राज महल में बुधवार को पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कोषाध्यक्ष के द्वारा पिछले वर्ष का आय – व्यय का ब्यौरा दिया गया. साथ ही इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूम-धाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा के सफल आयोजन को लेकर कमेटी का पुनर्गठन किया गया.

सर्वसम्मति से राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को अध्यक्ष बनाया गया. वहीं, गोलक बिहारी पति एवं श्रीधर सिंहदेव उपाध्यक्ष, भोला महंती सचिव, पवन कवि व देवराज सिंहदेव सह सचिव, सुमन धीर सामंत (पप्पू) कोषाध्यक्ष, शंभू पटनायक व पापून रथ सह कोषाध्यक्ष बने. सांस्कृतिक सचिव रूपेश साहू बने. मुख्य पुजारी नीलकंठ सरंगी व मूर्तिकार भूतनाथ जेना, राज ज्योतिषी व तपन कुमार त्रिपाठी होंगे. बैठक में निलांवर सिंहदेव, संजीव पति, देबी प्रसन्न सरंगी, उमेश भोल, नरसिंह सुतार, शंभू आचार्य, बबलू सिंह, मनोज सिंह, गौतम नायक, भीष्म कैवर्त, कुणाल साहू, राजेश रजक, पंकज साहू, तपन कामिला, सूरज सिंह, रामनाथ सारंगी समेत काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola