Seraikela News : डॉक्टरों व कर्मियों की छुट्टी पर सीएस ने लगायी रोक

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 May 2025 10:22 PM

विज्ञापन

डॉक्टरों व कर्मियों की छुट्टी पर सीएस ने लगायी रोक

विज्ञापन

सरायकेला. भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद जहां पूरे देश में हाई अलर्ट कर दिया गया है. वहीं सरायकेला खरसावां जिले के स्वास्थ्य विभाग ने मुक्कमल तैयारी की है. वहीं सीएस अजय कुमार सिन्हा ने जिला के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को अनावश्यक छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है. बहुत जरूरी होने पर ही छुट्टी लेने का निर्देश दिया गया है.आपातकाल स्थिति में जिले के सदर अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में आवश्यक दवाइयों को उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है.

जिले में 500 बेड उपलब्ध:

सदर अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी सभी को मिलकर तकरीबन 500 बेड उपलब्ध हैं. साथ ही 30 अतिरिक्त बेड को तैयार रखा गया है.

जिले में कार्यरत हैं 54 चिकित्सक:

सदर अस्पताल व सभी सीएचसी मिलाकर 54 चिकित्सक कार्यरत हैं. केवल सदर अस्पताल में 22 चिकित्सक कार्यरत हैं. इसमें एमबीबीएस, सर्जन, एनेस्थेटिक और गायनिक शामिल हैं. आवश्यकता पड़ने पर जिले के निजी अस्पतालों की भी सेवाएं ली जायेंगी. सदर अस्पताल की आइसीयू को एक सप्ताह के अंदर शुरू किया जायेगा. वर्तमान में अस्पताल में छह बेड की आइसीयू है. टेक्नीशियन व मैनपावर की कमी के कारण यह बंद पड़ी है.

ब्लड बैंक में उपलब्ध है रक्त:

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है. दो दिन पूर्व ही रक्तदान शिविर के माध्यम से ब्लड बैंक को रक्त मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola