Seraikela Kharsawan News : नशा उन्मूलन अभियान : डीसी ने अधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलायी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 10 Jun 2025 11:52 PM

विज्ञापन

सरायकेला. समाहरणालय से जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन

सरायकेला. समाहरणालय परिसर से मंगलवार को डीसी नितिश कुमार सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने अधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलायी. डीसी ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचा रही है. कहा कि नशा पर नियंत्रण के लिए हमें स्वयं जागरूक रहना होगा. दूसरों को भी जागरूक करना होगा. यह प्रयास ही जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगी. कहा कि 10 से 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा. रथ नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करेगा. इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रम जैसे कार्यशालाएं, पर्यटन स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां, पंचायत स्तरीय चौपाल का आयोजन कर नशे के खिलाफ जागरूक किया जायेगा. डीसी ने समाज के सभी वर्गों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़े हों. मौके पर एडीसी जयवर्धन कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी अपर्णा सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अनिल टुडू, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola