Seraikela Kharsawan news: खुजराहो में छटा बिखरेंगे सरायकेला के कलाकार

Updated at : 19 Feb 2025 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan news: खुजराहो में छटा बिखरेंगे सरायकेला के कलाकार

सरायकेला के छऊ कलाकार खुजराहो, दिल्ली, कर्नाटक समेत कई जगहों पर नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

सरायकेला. आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा सरायकेला के कलाकार देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित नृत्य समारोहों में भाग लेने के लिए रवाना हो गये. वे खुजराहो, दिल्ली, कर्नाटक सहित कई जगहों में सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ की छटा बिखरेंगे. पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में कलाकार छऊ नृत्य प्रस्तुत करेंगे. संस्था के सह-निदेशक रंजीत आचार्य ने बताया कि संस्था के कलाकार निदेशक पद्मश्री शशधर आचार्य के नेतृत्व में भारत के सर्वोच्च शास्त्रीय नृत्य मंच, खजुराहो नृत्य महोत्सव में 21 फरवरी को सरायकेला का छऊ नृत्य प्रस्तुत करेंगे. यहां इस बार कलाकार “माटी के महानायक – गरुड़” की भव्य प्रस्तुति देंगे. बताया कि देश के सबसे बड़े शास्त्रीय नृत्य मंच खजुराहो महोत्सव में आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा का यह पांचवां प्रदर्शन होगा.

दिल्ली के इंटेक और कर्नाटक के शंभू हेगड़े नृत्य महोत्सव में भाग लेंगे:

खुजराहो में नृत्य प्रस्तुत करने के बाद कलाकार नई दिल्ली में 24 फरवरी को आयोजित इंटेक महोत्सव में भाग लेंगे. 27 फरवरी को कर्नाटक के मंगलौर में आयोजित शंभू हेगड़े नृत्य महोत्सव में भी सरायकेला छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जायेगी. नृत्य दल में सुकांत कुमार आचार्य, सतीश मोदक, कुना शामल, राजेश गोप, शुभम आचार्य, रंजीत आचार्य, गोविंद महतो, विभूति भूषण महतो, नीरज महतो, आकाश सरदार, फुदन माझी सहित 16 सदस्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola