सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 23 और 24 जून को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट
स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
Special Train News: 24 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इससे पहले अभ्यर्थियों को राहत दी गई. 23 और 24 जून को 13 स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. दानापुर मंडल की ओर से खास तैयारी की गई है और अलग-अलग स्टेशनों से ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है.
Special Train News: 24 जून को आयोजित होने वाली बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने विशेष तैयारी की है. 23 और 24 जून को पाटलिपुत्र, पटना, दानापुर बख्तियारपुर, गया, झाझा और बक्सर रेलवे स्टेशन से 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है.
रेलवे ने जारी किया अलर्ट
बताया जा रहा है कि दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए रेलवे की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेलवे ने संबंधित मंडलों को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को लेकर भी विशेष निर्देश दिए हैं. अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया. इनके चलने से आम यात्रियों को भी राहत मिल सकेगी.
23 जून को चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट
- पाटलिपुत्र से 20:00 खुलकर अगले दिन 5:00 बजे सहरसा पहुंचने वाली ट्रेन
- पटना से 20:50 खुलकर अगले दिन 3:00 बजे भभुआ पहुंचने वाली ट्रेन
- पटना से 21:00 खुलकर अगले दिन 5:00 बजे बेतिया पहुंचने वाली ट्रेन
- पाटलिपुत्र से 21:45 खुलकर अगले दिन 5:30 बजे पूर्णिया पहुंचने वाली ट्रेन
- दानापुर से 22:00 खुलकर अगले दिन 6:00 बजे अररिया पहुंचने वाली ट्रेन
- पटना से 23:00 खुलकर अगले दिन 3:00 बजे सीवान पहुंचने वाली ट्रेन
24 जून को चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट
- बख्तियारपुर से 7:00 खुलकर 9:00 बजे राजगीर पहुंचने वाली ट्रेन
- किऊल से 12:30 खुलकर 16:30 बजे गया पहुंचने वाली ट्रेन
- राजगीर से 13:00 खुलकर 15:00 बजे बख्तियारपुर पहुंचने वाली ट्रेन
- नवादा से 13:00 खुलकर 16:45 बजे झाझा पहुंचने वाली ट्रेन
- बक्सर से 13:30 खुलकर 16:30 बजे दानापुर पहुंचने वाली ट्रेन
- झाझा से 17:00 खुलकर 21:00 बजे पटना पहुंचने वाली ट्रेन
- गया से 17:30 खुलकर 21:30 बजे किऊल पहुंचने वाली ट्रेन
Also Read: तेज प्रताप के आवास पर चोरी, देर रात पहुंचे FIR करवाने, जानिए किस पर लगाया आरोप
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए