बिहार पुलिस मुख्यालय का आदेश, नवादा में बड़ा बदलाव, 15 थानों में अब इंस्पेक्टर तैनात होंगे
बिहार पुलिस मुख्यालय की तस्वीर
Nawada News : नवादा के प्रमुख थाने हुए अपग्रेड, हिसुआ से रजौली तक 15 थाने इंस्पेक्टर रैंक के, प्रशासनिक बदलाव लागू. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : सोमवार को बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पुलिस आदेश संख्या-354/2026 के तहत नवादा जिले को बड़ी प्रशासनिक सौगात मिली है. राज्य सरकार ने जिले के 15 थानों को पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर के थाना के रूप में चिन्हित किया है. इस फैसले के बाद इन थानों में अब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की तैनाती का मार्ग प्रशस्त हो गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार नवादा जिले के हिसुआ, अकबरपुर, पकरीबरावां, कौआकोल, सिरदला, नेमदारगंज, नारदीगंज, रोह, नरहट, गोविंदपुर, कादिरगंज, नगर थाना, मुफस्सिल थाना, रजौली एवं वारिसलीगंज को पुलिस निरीक्षक स्तर के थानों में शामिल किया गया है.
15 थानों के अपग्रेड से कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
जानकारों की मानें तो जिले के कई थाना क्षेत्र अपराध, यातायात, जनसंख्या एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं. ऐसे में इंस्पेक्टर स्तर के थानाध्यक्षों की तैनाती से अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता और कानून-व्यवस्था संधारण में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है. विशेष रूप से रजौली, हिसुआ, वारिसलीगंज, नगर एवं मुफस्सिल जैसे बड़े थाना क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या और जटिल मामलों के निष्पादन को देखते हुए यह निर्णय काफी अहम माना जा रहा है. इससे पुलिसिंग व्यवस्था अधिक जवाबदेह, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनने की संभावना है.
नए कानूनों के तहत नवादा में पुलिसिंग व्यवस्था होगी और प्रभावी
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुसंधान इकाइयों के सुदृढ़ीकरण तथा बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है. जिले के पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल अपराध अनुसंधान को गति मिलेगी, बल्कि जनता को भी बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो सकेगी. नवादा जिले के लिए यह निर्णय पुलिस प्रशासन की क्षमता विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर देखने को मिल सकता है.
Also Read : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, डीएम ने दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










